देश के सर्वागीण विकास में जुटें युवा
खतौली (मुजफ्फरनगर) : नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, मेरठ शाखा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर खतौली र
खतौली (मुजफ्फरनगर) : नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन, मेरठ शाखा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर खतौली रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में युवाओं से संगठित होकर देश का विकास करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एनआरएमयू के शाखा अध्यक्ष विजयकांत शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाकर्मियों से उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। एनआरएमयू के शाखा सचिव सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्ररेणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन युवा संयोजक मेरठ शाखा गौरव सोम ने किया। कार्यक्रम में एनपीएस पर चर्चा की गई। विजयकांत शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, राजीव शर्मा, खतौली स्टेशन मास्टर अनुज त्यागी, मनीष मावी, अजय ढाका, शरद ठाकुर, अरुण कुमार, विक्रम रावत, र¨वदर ¨सह, श्रीओम, अंकुर शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।