फीका रहा थाना दिवस, महज एक शिकायत मिली
थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों के न आने से थाना दिवस फीका रहा। कुल एक शिकायत आई। बिहारीपुर गांव निवासी पूनम ने प्रार्थना पत्र दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने जनशिकायत की सुनवाई की। प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करने के बाद संबंधित बीट इंचार्ज को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एक विवाहित जोड़े का मामला भी थाना दिवस में आया। घरेलू विवाद के चलते पत्नी मायके में थी। ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी बुलवाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। सीओ और इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को समझाकर भेजा।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों के न आने से थाना दिवस फीका रहा। कुल एक शिकायत आई। बिहारीपुर गांव निवासी पूनम ने प्रार्थना पत्र दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने जनशिकायत की सुनवाई की। प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करने के बाद संबंधित बीट इंचार्ज को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एक विवाहित जोड़े का मामला भी थाना दिवस में आया। घरेलू विवाद के चलते पत्नी मायके में थी। ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी बुलवाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। सीओ और इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को समझाकर भेजा।