Move to Jagran APP

विकास दुबे की तलाश में रातभर खाक छानती रही पुलिस

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपित और पांच लाख का इनामी विकास दुबे उज्जैन में पकड़ा गया। हालांकि इससे पूर्व पुलिस रातभर उसकी तलाश में हाईवे तथा चेकपोस्ट पर खाक छानती रही। मंगलवार को विकास दुबे की लोकेशन फरीदाबाद तथा बुधवार को नोएडा में मिली थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM (IST)
विकास दुबे की तलाश में रातभर खाक छानती रही पुलिस
विकास दुबे की तलाश में रातभर खाक छानती रही पुलिस

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपित और पांच लाख का इनामी विकास दुबे उज्जैन में पकड़ा गया। हालांकि इससे पूर्व पुलिस रातभर उसकी तलाश में हाईवे तथा चेकपोस्ट पर खाक छानती रही। मंगलवार को विकास दुबे की लोकेशन फरीदाबाद तथा बुधवार को नोएडा में मिली थी। इसके चलते जिला पुलिस बुधवार रात अलर्ट मोड पर रही। दुबे की तलाश में पुलिस ने आते-जाते वाहनों को भी चेक किया।

loksabha election banner

कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर कुख्यात विकास दुबे फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था। दुबे को पकड़ने के लिए सैकड़ों पुलिस टीमें विभिन्न राज्यों में लगाई गई थी। जनपद समेत प्रदेशभर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विकास दुबे पर घोषित किए गए इनाम के साथ उसके तस्वीर वाले पोस्टर चस्पा किए गए थे। विकास दूबे की गिरफ्तारी के लिए अलर्ट मोड पर चल रही पुलिस ने जनपद की विभिन्न सीमाओं पर बैरिकेडिग लगाकर चेकिग अभियान चलाया हुआ था। बुधवार को विकास दुबे की लोकेशन नोएडा के आसपास मिलने से पुलिस एकदम चौकन्ना हो गई। एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने हाईवे सहित विभिन्न चौराहों पर चेकिग अभियान चलाया। मेरठ से मुजफ्फरनगर में प्रवेश वाले रास्ते पर पुलिस की विशेष निगाह रही। भंगेला चेक पोस्ट सहित भैंसी कट तथा नहर पटरी पर पुलिस ने आने-जाने वाले एक-एक वाहन को रोककर चेक किया। शहर के मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, शिव चौक, रामपुर तिराहा बाइपास, रोहाना टोल, शामली बस स्टैंड, जानसठ व भोपा रोड आदि शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस ने बाइक सवारों को भी चेक किया।

इन्होंने कहा

जिला पुलिस हर समय अलर्ट मोड पर है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया जाता है। बुधवार रात भी पुलिस ने विभिन्न मार्गों व चेक पोस्ट पर सघन चेकिग अभियान चलाया।

-अभिषेक यादव, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.