मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली
धौलरा बस स्टैंड पर चे¨कग के दौरान पुलिस पर फाय¨रग, मुठभेड़ में गोली लगने से दारोगा व सिपाही भी घायल
तितावी (मुजफ्फनगर) : रविवार देर रात थाना क्षेत्र के धौलरा बस स्टैंड पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों से बाइक व असलाह बरामद हुआ है। बदमाशों का एक साथी भाग गया।
तितावी पुलिस रविवार देर रात धौलरा बस स्टैंड पर वाहनों की चे¨कग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया तो उन्होंने चर्माटीला की ओर बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फाय¨रग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फाय¨रग की। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए, जबकि तीसरा बाइक छोड़कर भाग गया। घायलों ने अपने नाम मुर्सलीन निवासी महमूदनगर व फिरोज निवासी भलवा जानसठ बताए। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा, एक पिस्टल व बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में दारोगा सुभाष यादव व सिपाही महेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गए। सीओ कालू ¨सह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों के खिलाफ खतौली, सिविल लाइन, जानसठ समेत अन्य थानों में लूट, हत्या, डकैती व रंगदारी के मुकदमे दर्ज हैं। मुर्सलीन पर 28 व फिरोज पर छह से ज्यादा मुकदमे हैं। दोनों सिविल लाइन व खतौली से वांछित चल रहे थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। दिन में उठाकर रात में मारी गोली
मुठभेड़ में घायल बदमाश सोनू के भाई ने दिन में ही एसपी बागपत को प्रार्थना-पत्र देकर भाई की हत्या की आशंका जताई थी। प्रार्थना-पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार को दिन में तहरीर देकर बताया कि सोनू रविवार को दोपहर में बड़ौत के अलावलपुर गांव में मामा के यहां गया था, जहां से क्राइम ब्रांच व मु•ाफ्फरनगर पुलिस उसे घर से उठाकर ले गयी। पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही है।