स्पीड रडार से जांची वाहनों की रफ्तार..श्वांस परीक्षण भी किया
मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने शहर में हाईवे व अन्य सड़को पर स्पीड रडार लगाकर दौड़ते वाहनों की रफ्तार चेक की। इसके साथ ही विभिन्न स्थानो पर अभियान चलाकर चालकों का श्वास परीक्षण भी किया गया।
मुजफ्फरनगर : यातायात पुलिस ने शहर में हाईवे व अन्य सड़कों पर स्पीड रडार लगाकर दौड़ते वाहनों की रफ्तार चेक की। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर चालकों का श्वास परीक्षण भी किया गया।
गतिसीमा से बाहर दौड़ते वाहन दूसरे लोगों की जान के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। सड़को पर गति सीमा से बाहर दौड़ते वाहनों से उसके चालकों व उसमें सवार यात्रियों को खतरा बना ही रहता है, ऐसे में किसी दुर्घटना के चलते सड़क पर चल रहे ऐसे वाहन चालकों के लिए भी मुश्किल पैदा हो जाती है जो नियमों का पालन करते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध यातयात पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाया। जिसके तहत एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर टीएसआइ राजेश कुमार के नेतृत्व में हाईवे पर स्पीड रडार लगाकर दौड़ते वाहनों की गति सीमा का अंकन किया गया। कई स्थानों पर वाहन चालकों का श्वास परीक्षण भी किया गया। -जासं