बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। विभिन्न संगठनों ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवाओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। विभिन्न संगठनों ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवाओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता विजय शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डा. चंद्रमोहन ने कहा कि बाबा साहब व्यावहारिक एवं यथार्थवादी चितक थे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि आंबेडकर का एकमात्र लक्ष्य था समाज के शोषित वर्गो को न्याय दिलाना। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डा. पुरुषोत्तम गौतम, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक रूपेंद्र सैनी, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, प्रवीण कुमार शर्मा, अचित मित्तल, सुधीर खटीक व सुनील दर्शन आदि मौजूद रहे।
बचन सिंह कालोनी में डा. भीमराव अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्रीभगवान शर्मा रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश पाल, महासचिव राजबल राणा, उपाध्यक्ष मुकेश बर्मन, सचिव गोपाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
काग्रेसियों ने भी डा. भीमराव आंबेडकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी कार्यलय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। जुनेद रऊफ, गुफरान काजमी, सलीम मलिक, प्रह्लाद, मक्खन सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं शहर के गणमान्य लोगों ने आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली। युवा डीजे पर थिरके। रथ पर झांकियां निकाली। शोभायात्रा कचहरी गेट स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया नमन
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के रवापुरी सठेड़ी स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज में आंबेडकर जयंती मनाई गई। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यालय पहुंचकर डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। संस्कृत प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर के अनुसार सामाजिक समानता और न्याय के जरिए ही देश को ऊंचाई तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. त्रिवेंद्र, राजेंद्र त्यागी, विक्रांत मानव, नीरज चौहान, सतीश चंद्र पांडे, राज सिंह, क्रांति सिंह, तीर्थराज, कुलदीप, दीपक, कपिल, रवींद्र शर्मा, धर्मेद्र मलिक, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। उधर, विश्व हिदू परिषद खतौली ने भी आंबेडकर जयंती मनाई। विहिप के प्रदेश सह मंत्री ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, डा. सहेंद्र पाल, ठाकुर प्रसाद, विजय शंकर व प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।