विधायक ने किया पदाधिकारियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर : भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने बूथ समिति
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:42 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने बूथ समिति के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। कहा कि बूथ कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी व भाजपा के पक्ष में मतदान करने की तैयारी में अभी से जुट जाएं। विधायक और जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बूथ अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-दो नई मंडी मंडल के शिवपुरी एवं हनुमत मंडल के रामपुरम में बूथ कमेटी के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। कपिलदेव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें