राशन डीलर की दबंगई पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर कुटेसरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील सदर में प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 10:46 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 10:46 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : कुटेसरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील सदर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनके गांव के राशन डीलर ने त्याग पत्र दे दिया था। इसके बाद उनकी एजेंसी दूसरे एजेंसी से संबद्ध कर दी गई। उक्त डीलर दबंगता दिखाता है और राशन वितरण में मनमानी करता है। दस दिन पूर्व उसने अधूरे राशन कार्ड बांटे। इसकी एवज में उनसे सुविधा शुल्क भी लिया गया। वह सही तरीके से राशन वितरित नहीं करता है। उन्होंने राशन कार्ड बंटवाने व राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ईशा त्यागी, नूरसलीना, आशो, भूरी, महराज, जीनत, नसीमा, नफीसा, मेहरुनिशा, हसीना, सुशीला, ब्रजपाल कश्यप, तेजपाल, आस मोहम्मद, सदाकत, सत्तार आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें