Move to Jagran APP

अब आम आदमी का वन्य जीवों तक लॉकडाउन

अमेरिका में चिड़ियाघर में बाघिन को कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। सेंचुरी में वन्य जीवों तक आम आदमी की पहुंच पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। सेंचुरी क्षेत्र को सील कर क्षेत्रवार टीमें गठित कर दी गई हैं ताकि सुरक्षा चक्र मजबूत बनाया जा सके।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 10:21 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:05 AM (IST)
अब आम आदमी का वन्य जीवों तक लॉकडाउन
अब आम आदमी का वन्य जीवों तक लॉकडाउन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। अमेरिका में चिड़ियाघर में बाघिन को कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। सेंचुरी में वन्य जीवों तक आम आदमी की पहुंच पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। सेंचुरी क्षेत्र को सील कर क्षेत्रवार टीमें गठित कर दी गई हैं, ताकि सुरक्षा चक्र मजबूत बनाया जा सके।

loksabha election banner

हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य का जनपद में काफी हिस्सा आता है। यहां जानसठ, मीरापुर, रामराज खादर के साथ शुकतीर्थ क्षेत्र पड़ता है। शुकतीर्थ से लगी हुई हैदरपुर वेटलैंड है। ऐसे में यहां वन्य जीवों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाना, पानी रहता है। वन विभाग ने लोगों को आकर्षित करने के लिए वेटलैंड में वॉच टॉवर बनाए हैं। ताकि पर्यटक यहां से पशु-पक्षियों की अठखेलियां देख सके।

पांच रेंज में पांच टीमें तैनात

सेंचुरी की पांच रेंज में पांच टीम तैनात की गई है। प्रत्येक टीम में एक वन निरीक्षक और कुछ कर्मचारियों को रखा गया है। वेटलैंड को पूरी तरह सील कर दिया है। यहां आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गंगा किनारे पहुंच जीव

गर्मी का मौसम होने के कारण हिरण, बारहसिंघा, खरगोश, बंदर, सियार, चीतल, पहाड़ा आदि जीव गंगा किनारे पहुंच गए हैं। यहां इन्हें दाना, पानी मिल रहा है। गंगा किनारे शिकारियों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है।

कबूतरबाजों की खंगाली जा रही है कुंडली

वन विभाग पिजनपॉक्स को लेकर जनपद में कबूतरबाजों की कुंडली खंगाल रहा है। इसके लिए प्रधानों और नगरीय क्षेत्र में सभासदों से सहयोग मांगा गया है। कबूतरों से भी बीमारी पनपने का खतरा बना है। इसके लिए रेंजरों की ड्यूटी लगाई गई है। लॉकडाउन के बाद कबूतरबाजों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है..

अमेरिका में बाघिन कोरोना ग्रस्त मिली है। वन्य जीव सेंचुरी और वेटलैंड को पूरी तरह सील कर दिया है। क्षेत्रवार रेंजर तैनात किए गए हैं। जीवों में संदेह होने पर उनकी तत्काल वेटनरी चिकित्सक से जांच कराई जाएगी।

-सूरज, डीएफओ, मुजफ्फरनगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.