कार्यशाला में नई तकनीक की जानकारी दी
तनेजा हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय कान के रोगों पर कार्यशाला की गई।
जासं, मुजफ्फरनगर : तनेजा हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय कान के रोगों पर कार्यशाला की गई। कार्यशाला में मानव शरीर के ऊपर ही नए ईएनटी सर्जन को प्रयोगात्मक कान के ऑपरेशन की ट्रेनिग दी जा रही है। इसमें नेपाल, बांग्लादेश और भारत से 50 चिकित्सकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि व्यवसायिक एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च पद दिया जाता है। ऐसी कार्यशालाएं नई जानकारियां उपलब्ध कराती है। इस दौरान डॉ. तारिणी तनेजा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला गया। संचालन में राजेश शर्मा, नुपुर आदि ने किया। कार्यक्रम में डॉ. जेसी पासी, डॉ ईश्वर सिंह, डॉ रवि मेहर, डॉ. सौरभ वाष्र्णेय, डॉ. एलएन नामदेव आदि मौजूद रहे।