विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओपन यूनिवर्सिटी B.Ed एंट्रेंस एग्जाम में अमरोहा की मेघा और अतुल ने लहराया परचम, यूपी में पाया पहला स्थान

Published: Wed, 12 Aug 2026 10:03 PM (IST)

मुजफ्फरनगर की मेघा सिंह और अतुल कुमार ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेघा सिंह ने बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।

  2. अतुल कुमार ने बीएड स्पेशल एजुकेशन में पहला स्थान हासिल किया।

  3. दोनों मुजफ्फरनगर के निवासी हैं और शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जनपद की प्रतिभा का प्रदेश स्तर पर डंका बजा है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की ओर से सात अगस्त को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में शहर की अवध विहार निवासी मेघा सिंह और बीएड स्पेशल एजुकेशन प्रवेश परीक्षा में गांव तिस्सा निवासी अतुल कुमार ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मेघा वर्तमान में अमरोहा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका और अतुल पुरबालियान में शिक्षक हैं। दोनों ने मेरठ स्थित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कालेज में परीक्षा दी थी।

मेघा सिंह ने बीएड की परीक्षा में 200 में से 159 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। इन्होंने बताया कि 12वीं भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नई मंडी से प्रथम श्रेणी में पास की थी। इसके बाद डीएवी डिग्री कालेज से बीएससी गणित से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।

इसके बाद बीटीसी की और जनपद अमरोहा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्ति मिली। वर्तमान में वहीं पर शिक्षिका हैं। इनकी छोटी बहन सोनाली चौधरी डीएवी डिग्री कालेज में असिस्टेंड प्रोफेसर हैं। मां गृहणी और पिता इलेक्ट्रिशियन हैं।

 हासिल किए 200 में से 157 अंक 

गांव तिस्सा निवासी अतुल कुमार ने बीएड स्पेशल एजुकेशन परीक्षा में 200 में से 157 अंक हासिल किए हैं। ये वर्तमान में राजकीय इंटर कालेज पुरबालियान में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं।

अतुल ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से हुई। इसके बाद जनता इंटर कालेज भोपा से 10वीं और लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से 12वीं पास की।

यह भी पढ़ें- नीट यूजी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, पहले चरण की काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट अपलोड करने की डेट 14 अगस्त तक बढ़ी

इसके बाद शिवाजी कालेज दिल्ली से बीएससी और दिल्ली से ही एमएससी आइटी की। एमएससी के आधार पर राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक बनें। अब बीएड की परीक्षा में अच्छे अंक आने से गौरवांवित हैं। अतुल के पिता कर्मवीर सिंह किसान और मां सरोज देवी गृहणी हैं।