विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट यूजी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, पहले चरण की काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट अपलोड करने की डेट 14 अगस्त तक बढ़ी

Published: Wed, 12 Aug 2026 09:54 PM (IST)

नीट यूजी-2026 के मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. नीट यूजी काउंसलिंग और दस्तावेज अपलोड की तिथि बढ़ी।

  2. अब 14 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण व अपलोड।

  3. यूपी में 12,800 सीटों पर 38 हजार से अधिक दावेदार।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नीट यूजी-2026 के अंतर्गत मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की आनलाइन काउंसिलिंग और दस्तावेज अपलोड करने की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है। अभी तक 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीयन करा चुके हैं। राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में अभी 12,800 सीटें हैं यानी एक सीट पर दो से अधिक लोगों का दावा है।

महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा नेहा शर्मा की ओर से जारी आदेश में आनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की प्रक्रिया 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त को अपराह्न 2 बजे तक चलेगी। वहीं, पंजीकरण एवं धरोहर धनराशि जमा करने की अंतिम समय-सीमा 13 को पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर 14 को अपराह्न 5 बजे चलेगी।

निजी मेडिकल कालेजों में हैं 12800 सीटें

अभी 12 अगस्त अंतिम तिथि थी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण, अभिलेख अपलोड तथा आवश्यक शुल्क जमा करना अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय में तकनीकी खामियों से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में 12800 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, सरकारी नौकरी देगी योगी सरकार

कुछ कालेजों की मान्यता और सीट में बढ़ोत्तरी के आवेदन पर निर्णय होना शेष होने के चलते यह संख्या घट-बढ़ सकती है। इन सीटों के लिए अब 38 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।