विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर के संदीप भगत ने शुरू की 21 दिनों की खड़ी तपस्या, सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए मांगी खास मन्नत

Published: Sun, 27 Sep 2026 12:34 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के दरियाबाद गांव निवासी संदीप भगत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की कामना के साथ 21 दिवसीय खड़ी तपस्या शुरू की है।

दरियाबाद के जंगल में खडी तपस्या करते हुए संदीप भगत

दरियाबाद के जंगल में खडी तपस्या करते हुए संदीप भगत

HighLights

  1. संदीप भगत ने योगी आदित्यनाथ के पीएम बनने हेतु तपस्या की।

  2. 21 दिवसीय खड़ी तपस्या मुजफ्फरनगर के दरियाबाद गांव में शुरू हुई।

  3. यूजीसी विधेयक वापसी, गंगा धारा, गाय राष्ट्रीय माता की मांग।

संवाद सूत्र, मुजफ्फरनगर। गांव दरियाबाद निवासी संदीप भगत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनने की कामना को लेकर 21 दिवसीय खड़ी तपस्या शुरू की है। अखंड ज्योत प्रज्वलित कर शुरू की गई। साथ ही देश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी कर रहे हैं।

गांव दरियाबाद निवासी संदीप भगत ने केंद्र सरकार के समक्ष तीन मांगें भी रखी हैं। इनमें यूजीसी से संबंधित विधेयक वापस लेने, शुक्रताल में गंगा की धारा लाने तथा गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग शामिल है।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में गाय के प्रति धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था रही है। गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। वहीं, शुक्रताल में गंगा की धारा लाने की मांग करते हुए। गंगा की धारा आने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र का धार्मिक महत्व भी बढ़ेगा।

उन्होंने इससे पूर्व में भी वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की कामना को लेकर खड़ी तपस्या की थी। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण की कामना को लेकर भी वह पूर्व में तपस्या कर चुके हैं। इस दौरान सेवक रविंद्र भगत, सेठपाल, छोटू, सुधीर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 85 हजार रिश्वत और 71 हजार बरामदगी से पहले विजिलेंस ने बहुत ही गोपनीय रखी योजना, मुजफ्फरनगर से बुलाए गए स्वतंत्र गवाह