विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर होटल में घुसकर युवक-युवती से मारपीट, तीन गिरफ्तार

Published: Mon, 23 Mar 2026 04:19 AM (IST)

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित ओयो होटल में एक मुस्लिम युवक और उसकी महिला मित्र (दोनों मुस्लिम) के साथ हिंदू ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर ओयो होटल में मुस्लिम जोड़े पर हमला हुआ।

  2. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने गलत सूचना पर मारपीट की।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर रामपुर तिराहा के निकट ओयो होटल में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती के होने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। आरोप है कि युवक और युवती के साथ मारपीट की गई, जबकि वह दोनों ही मुस्लिम समुदाय से थे।

पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। समीर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह शनिवार को ईद पर अपनी महिला मित्र के साथ होटल में आया था।

वहां पर वे बात कर रहे थे, तभी हिंदू संगठन से जुड़े 20 लोग जबरन होटल के कमरे में घुस आए और युवती का नाम पूछने लगे। गाली-गलौज करते हुए उन्होंने मुसलमानों पर माहौल खराब करने की बात कही। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें- कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मेगा ब्लॉक, शताब्दी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले

आरोप है कि युवती के साथ भी मारपीट व दुर्व्यवहार किया और मोबाइल से वीडियो बनाया। युवती ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को वहां से निकाला और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों को शांतिभंग की आशंका में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, यहां से उन्हें जमानत मिल गई।