विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarnagar : सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीण रह गए हैरान, पेड़ पर लटका था 22 साल के युवक का शव

Published: Fri, 25 Jul 2025 02:01 PM (IST)

Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर के ग्राम खुसरोपुर के जंगल में एक 22 वर्षीय युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला (सांकेतिक फोटो)
मुजफ्फरनगर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम अमीननगर निवासी था युवक
  2. ग्राम खुसरोपुर के जंगल में सुबह यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला शव

संवाद सूत्र, चरथावल (मुजफ्फरनगर)। ग्राम खुसरोपुर के जंगल में शुक्रवार की सुबह यूकेलिप्टस के पेड़ से एक 22 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। युवक की मौत की सूचना से स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम अमीननगर निवासी तेजपाल का बाईस वर्षीय अविवाहित पुत्र अभिषेक गुरुवार की सुबह पांच बजे से घर से लापता था। स्वजन द्वारा युवक की सम्भावित स्थानों व सम्बन्धियों के यहां तलाश की गयी। जानकारी न मिलने पर किसी अनहोनी के अंदेशे के चलते युवक लापता होने की सूचना तितावी पुलिस को दी गयी।

शुक्रवार की सुबह जंगल में पशुओं के लिये चारा लेने गये ग्रामीणों ने खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका युवक का शव देखा। शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से पेड़ से शव को उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराई। ग्रामीणों ने शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतक अभिषेक पुत्र तेजपाल निवासी अमीननगर थाना तितावी है। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे स्वजन में कोहराम मच गया।

परिवार पर जानलेवा हमला, पांच घायल, एक की हालत गम्भीर

संवाद सूत्र, छपार (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव खामपुर में विवादित प्लाट पर निर्माण करने का विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक आरोपितों ने लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमलाकर हरफूल, उसकी पत्नी सुशीला, तीन पुत्रों रवि, सचिन व संदीप को लहूलुहान कर दिया। मारपीट में आरोपित पक्ष का एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।