चाचा को सबक सिखाने के लिए आठ साल के चचेरे भाई को मार डाला, हाथ-पैर बांधकर घोंटा गला
Muzaffarnagar News: एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने चाचा से पिटाई का बदला लेने के लिए उनके 8 वर्षीय बेटे ...और पढ़ें

रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
HighLights
नाबालिग तहेरे भाई ने हाईवे किनारे ईख के खेत में दिया घटना को अंजाम।
17 वर्षीय किशोर है आरोपित, मुजफ्फरनगर में ईख के खेत से मिला शव।
संवाद सूत्र, रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा के पिंजौर में मात्र दो हजार रुपये की चोरी करने पर रिश्ते के चाचा ने 17 वर्षीय भतीजे की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध किशोर ने चाचा को सबक सिखाने के लिए उसके आठ वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है। हत्या में प्रयुक्त कपड़ा भी बरामद किया है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी आठ वर्षीय मोहम्मद अमन 28 अक्टूबर की शाम लापता हो गया था। पिता जमशेद ने गुरुवार को उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शक के आधार पर बालक के रिश्ते के ताऊ के बेटे को थाने बुलाकर पूछताछ की तो बताया कि उसने ही गला घोंटकर बालक की हत्या की है।
उसकी निशानदेही पर शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली-रुड़की हाईवे किनारे ईख के खेत से शव बरामद कर लिया। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान के अनुसार बालक के गले में कपड़ा बंधा था और हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। चेहरे पर गुटका थूका हुआ था।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक व आरोपित के पिता रिश्ते में भाई हैं। दोनों हरियाणा के पिंजौर में फर्नीचर बनाने की वर्कशाप में काम करते हैं। आरोपित किशोर पिता के साथ काम करता था। कुछ दिन पहले आरोपित का पिता गांव आया था। इसी दौरान उसने 22 अक्टूबर को दो हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपित के पिता के कहने पर जमशेद ने उसकी पिटाई की थी।
इस बात से आरोपित क्षुब्ध हो गया। वह अपने गांव लौट आया। उसने चाचा को सबक सिखाने के लिए उसके बेटे अमन की हत्या का षड्यंत्र रचा। वह 28 अक्टूबर को हाईवे पर खड़ी अपनी बाइक लाने के बहाने बालक को साथ ले गया और खेत में कपड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक का एक छह वर्षीय छोटा भाई और चार वर्षीय बहन है। बालक यूकेजी का छात्र था। अपहरण की धारा में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर लिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।