विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलटी, इसमें सवार थे तीन पुलिसकर्मी

By Ashu Singh Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 10 Jul 2026 02:58 PM (GMT+05:30)

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर जा रही पुलिस की डायल-112 गाड़ी गीली सड़क पर टायर फिसलने से गन्ने के खेत में पलट गई।

- तीन पुलिसकर्मी थे सवार, सभी सुरक्षित बाहर निकले, के्रन बुलवाकर गाड़ी बाहर निकलवाई गई

- तीन पुलिसकर्मी थे सवार, सभी सुरक्षित बाहर निकले, के्रन बुलवाकर गाड़ी बाहर निकलवाई गई


HighLights

  1. गीली सड़क पर टायर फिसलने से हुआ यह हादसा।

  2. मंसूरपुर पुलिस ने गाड़ी को खेत से बाहर निकलवाया।  

संवाद सूत्र, मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर गांव के समीप छोटे रजवाहे के पास जा रही डायल-112 की गाडी टायर फिसलने से अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गई। गाड़ी में चालक सहित तीन पुलिसकर्मी सवार थे। राहगीरों की मदद से तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकल गए।

जनपद के पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सिखेड़ा थाना क्षेत्र के इलाके में तैनात डायल-112 (पीआरवी-5909) टीम को मंसूरपुर क्षेत्र से एक इवेंट प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल उसके लिए रवाना हुई।

मंसूरपुर गांव के समीप गाड़ी रजवाहे की पटरी पर बने कच्चे मार्ग से होकर निकल रही थी। मार्ग गीला होने की वजह से गाड़ी का टायर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर बराबर में गन्ने के खेत में पलट गई।

राहगीरों व स्थानीय निवासियों की मदद से गाड़ी में सवार कांस्टेबल प्रवीण, हरेंद्र और बसंत सकुुशल गाड़ी से बाहर निकल गए। मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलवाकर गाड़ी को खेत से बाहर निकलवाया गया।

यह भी पढ़ें- होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा, अदालत ने कहा- कानून के प्रहरी पर हमला समाज के विश्वास पर प्रहार

सड़क हादसे में युवक की मौत

पुरकाजी: पुरकाजी-लक्सर हाईवे के बढ़ीवाला में देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात बढ़ीवाला में पैदल जा रहे एक युवक को वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया था। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया।

यह भी पढ़ें- हलवा-पूरी खाई तो लगा दोबारा मिली जिंदगी, दिल दहलाने वाली है मुजफ्फरनगर में बंधनमुक्त कराए गए श्रमिकों की आपबीती

वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई आइडी कार्ड आदि नहीं होने के कारण आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। अगर पहचान नहीं होती तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।