मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर के 81 वर्षीय सेना सेवानिवृत्त पुजारी देवानंद की गोली मारकर हत्या, हमलावर बाइक सवार फरार
मुजफ्फरनगर के शिव मंदिर में 81 वर्षीय पूर्व सैनिक पुजारी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक ...और पढ़ें
-1791921402785_m.webp)
प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
मुजफ्फरनगर में 81 वर्षीय पुजारी देवानंद भारती की हत्या।
बाइक सवार दो युवकों ने मंदिर में गोली मारी।
हमलावर पुजारी को जानते थे, पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। शिव मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने पहले पुजारी से बातचीत की और फिर कमरे में गोली मारकर फरार हो गए। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के देवानंद सेना से सेवानिवृत्त थे। पिछले 25 साल से मंदिर में पुजारी थे और मंदिर में ही बने एक कमरे में रहते थे।
मंगलवार रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो युवक मंदिर पहुंचे। आवाज लगाकर वह पुजारी के कमरे में पहुंचे। कुछ देर बात करने के बाद पुजारी को गोली मार दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मंदिर के समीप ही पीआरडी का जवान मौसम अली मौजूद था। गोली की आवाज सुनकर वह मंदिर की तरफ पहुंचा तो दो युवक भागते हुए दिखाई दिए।
बातचीत के बाद मारी गोली
अंदर जाकर देखा तो पुजारी का लहूलुहान शव पड़ा था। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि जिस तरह युवकों ने पहले आवाज लगाई और फिर उनके कमरे में पहुंचकर बातचीत की, इसके बाद गोली मारी।
यह भी पढ़ें- कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर लगा 15 किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे मरीज और स्कूली बच्चे
इससे यह स्पष्ट है कि दोनों युवक पुजारी को पहले से ही जानते थे और उनका आना जाना रहा होगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना का जल्द राजफाश किया जाएगा।
