मुजफ्फरनगर: तहसील कैंपस में दस्तावेज लेखक ने निगला जहर, सुसाइड नोट से मची खलबली; एक शख्स पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील में एक दस्तावेज लेखक ने जहरीला पदार्ल खा लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
जानसठ तहसील परिसर के अपने कैंपस में निगला पदार्थ।
घटना के बाद मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संवाद सूत्र, जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ तहसील परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव कटिया निवासी दस्तावेज लेखक गजेंद्र सिंह ने अपने चेंबर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर साथी दस्तावेज लेखकों और अन्य लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया कि गजेंद्र सिंह सोमवार की सुबह अपने चेंबर पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
गजेंद्र सिंह ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें कस्बा निवासी एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
निवेश के नाम पर झांसा देकर ठगी
खतौली: पेट्रोल पंप स्वामी से व्यापार में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी कर ली गई। कस्बे के जैन मंडी निवासी उमेश कुमार जैन पुत्र राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि गंगधाड़ी क्षेत्र में उनका पेट्रोल पंप है। उनके पास मनोज कुमार आया और मैसर्स सूर्या इंटरप्राइजेज महावीर चौक सिविल लाइन मुजफ्फरनगर का प्रोप्राइटर बताकर कंपनी में व्यापार करने का झांसा दिया।
कंपनी में निवेश पर छह प्रतिशत प्रत्येक माह मुनाफा देने का आश्वासन दिया। साथ जीएसटी व पैन नंबर भी दिखाया गया। 24 फरवरी 2024 को आरोपित को कैनरा बैंक का एक लाख रुपये का चेक दिया। जिस पर तीन माह का मुनाफा दिया गया। इसके बाद 6 मई 2024 को 50 हजार रुपये का चेक और दिया।
इस पर वापस 9 माह तक मुनाफा दिया गया। इसके बाद बंद कर दिया गया। छानबीन करने पर कंपनी बंद मिली। आरोप है कि आरोपित को राजकुमार सैनी शेखपुरा व देवदत्त शर्मा माल गोदाम रोड सैनी नगर ने मिलवाया था। पीड़ित ने तीनों के विरुद्ध व्यापार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।