विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुर्बानी के बाद मंदिर के निकट डाले पशुओं के अवशेष, बिफरे पुजारी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 30 May 2026 04:52 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के शेरनगर गांव में शिव मंदिर और होलिका दहन स्थल के पास कुर्बानी के बाद पशु अवशेष फेंके गए, ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. शेरनगर गांव में शिव मंदिर के पास पशु अवशेष मिले।

  2. पुजारी और हिंदू संगठनों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया।

  3. पुलिस ने अवशेष हटवाए, सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में कुछ लोगों ने शिव मंदिर के पास होलिका दहन स्थल के निकट कुर्बानी के पश्चात पशु अवशेष फेंक दिए। यह देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। शिव मंदिर के पुजारी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अवशेषों को उठवाया और जंगल में गड्ढा खोदकर उन्हें दबा दिया। शुक्रवार दोपहर, गांव शेरनगर में स्थित शिव मंदिर के पास कुछ लोगों ने कुर्बानी के पश्चात पशुओं के अवशेष फेंक दिए। अवशेषों को देखकर मंदिर के पुजारी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कृत्य समाज की भावना को ठेस पहुंचाता है। हंगामा बढ़ने पर नई मंडी थाना प्रभारी आनंददेव मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद बुलडोजर मंगवाकर जंगल में गड्ढा खोदकर अवशेषों को दबवा दिया गया।

सीओ मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उनकी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।