विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर के आलौकिक का राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चुना गया विशेष चिमटा मॉडल, दिल्ली में हुए सम्मानित

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:45 PM (IST)

मुजफ्फरनगर के छात्र आलौकिक ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में गर्म और भारी बर्तन उठाने के लिए एक विशेष चिमटे का ...और पढ़ें

आलौकिक का राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चुना गया विशेष चिमटे का मॉडल।

आलौकिक का राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चुना गया विशेष चिमटे का मॉडल।

HighLights

  1. आलौकिक का विशेष चिमटा मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चयनित।

  2. गर्म बर्तन उठाने हेतु उपयोगी, औद्योगिक सुरक्षा में सहायक।

  3. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा दिल्ली में सम्मानित।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली निवासी छात्र आलौकिक की वैज्ञानिक सोच और नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में उनका माडल देश के 62 उत्कृष्ट माडलों में चुना गया।

आलौकिक ने गर्म और भारी बर्तनों को सुरक्षित ढंग से उठाने के लिए विशेष चिमटा तैयार किया है। इसे बड़े बर्तन में फंसाकर आसानी से उठाया जा सकता है। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को जलने की घटनाओं से बचाने में यह उपकरण उपयोगी हो सकता है।

भारत सरकार की ओर से आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 798 विज्ञान माडलों के मूल्यांकन के बाद 62 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनमें मखियाली निवासी राकेश कुमार के पुत्र आलौकिक भी शामिल हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने आलौकिक को सम्मानित किया और उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की। छात्र ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों डॉ. विकास कुमार, आकाश कुमार तथा सौरभ कुमार को दिया। उन्होंने कक्षा आठवीं तक एसडी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। वर्तमान में वह हरियाणा के गुरुकुल ज्योतिसर स्कूल में अध्ययनरत हैं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में 70 लाभार्थियों को मिला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास, विधायक ने सौंपी चाभी