किशोरी की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
मोरना (मुजफ्फरनगर): भोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर गांव में घर से लापता किशोरी की ह
मोरना (मुजफ्फरनगर): भोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर तौफीर गांव में घर से लापता किशोरी की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। आला पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना किया। ¨फगर ¨प्रट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड ने भी सबूत तलाशे। मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात है।
मजलिसपुर तौफीर निवासी किसान तिलकराम की 13 वर्षीय बेटी रेखा बीते गुरुवार को दोपहर में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सोचा कि वह जंगल में चारा लेने गई है। रेखा जब शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल में तलाश शुरू की तो सुभाष के खेत में जामुन के पेड़ पर चुन्नी से किशोरी का शव लटका मिला। एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप ¨सह, थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. बीपी ¨सह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से डॉग स्क्वाड गांव के रास्ते पर पहुंचकर रुक गया। आला अधिकारियों ने मृतका के पिता से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म की जांच के लिए दो चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना का राजफाश शीघ्र ही किया जाएगा।
किशोरी के शरीर व खेत में थे संघर्ष के निशान
जंगल में किशोरी का शव जमीन से एक फुट की ऊंचाई पर लटका था। पास ही उसकी चप्पल भी मिली। किशोरी के शरीर पर कई जगह नाखूनों की खरोंच के निशान मिले हैं। घटनास्थल से बीस कदम की दूरी पर गन्ने के खेत में फसल भी टूटी मिली। मृतका के गले में उसी की चुन्नी का फंदा लगा था। मृतका दस भाई-बहनों में छठे नंबर की थी, जिनमें से चार की शादी हो चुकी हैं।
परिजनों के मुताबिक किशोरी ने इसी वर्ष गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय से कक्षा आठ उत्तीर्ण की थी, लेकिन कक्षा नौ में दाखिला नहीं हो पाया था। पुलिस को कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। एसएसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच ने भी गांव में डेरा डाल लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव यादव समेत कई पुलिस अधिकारी गांव में लोगों से जानकारी जुटाने में लगे हैं। गांव में चौहान और सैनी बिरादरी के लोग ही ज्यादा संख्या में हैं। किशोरी भी सैनी बिरादरी की है।