Move to Jagran APP

शरारती तत्वों ने होलिका में लगाई आग

लक्ष्मण विहार मोहल्ले में शरारती तत्वों ने होलिका में आग लगा दी। मोहल्लेवासियों को सुबह पता लगा तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 11:24 PM (IST)
शरारती तत्वों ने होलिका में लगाई आग
शरारती तत्वों ने होलिका में लगाई आग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार मोहल्ले में शरारती तत्वों ने होलिका में आग लगा दी। मोहल्लेवासियों को सुबह पता लगा तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत किया।

loksabha election banner

लक्ष्मण विहार में शुक्रवार रात शरारती तत्वों ने होलिका में आग लगा दी और भाग गए। शनिवार सुबह मोहल्लेवासी घरों से निकले तो उन्हें होलिका में आग लगाने का पता चला। घटनास्थल पर मोहल्ले वाले जुट गए। मोहल्लेवासियों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मोहल्लेवासियों को शांत किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है और जांच में जुटी थी। व्यापारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सफेदा रोड पर एक बैंक्वेट हाल में होली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने विचार रखे। इसके बाद नवनियुक्त नगर कमेटी को नियुक्ति-पत्र दिए गए। अक्षय जैन नगर अध्यक्ष, अर्पित जैन नगर महामंत्री, मयंक नगर कोषाध्यक्ष, अतुल बंसल नगर संगठन मंत्री, हरेंद्र भारद्वाज नगर उपाध्यक्ष, अक्षत जैन नगर मीडिया प्रभारी, सम्राट त्यागी विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष, सचिन जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक कुमार सह उपाध्यक्ष, तंरग जैन सह सगठन मंत्री, राहुल पंडित सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। शाहनवाज, सचिन कुमार, उदयवीर सिंह, हारून खान, अभिषेक वर्मा को सदस्य बनाया गया। मोनू मंगवानी, मधुकर जैन, रिकू गुप्ता, विपिन बागड़ी, राजा वर्मा आदि मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में उड़ाया गुलाल-अबीर

उधर, शिवपुरी में सपाइयों ने होली मिलन समारोह मनाया। एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने होली के धार्मिक व वैज्ञानिक तथ्यों पर विचार रखे। होली और शब-ए-बरात भाईचारा व सौहार्द से मनाने की अपील की। नगराध्यक्ष इरशाद जाट, दिमाग सिंह एडवोकट, अभिषेक गोयल, धन वीर कश्यप, सुनील सैनी, देवेंद्र कुमार, विभू शर्मा, धनश्याम प्रजापति, नईम मलिक, उमेद खान, कुलदीप, अमजद अंसारी व सरताज सलमानी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.