Move to Jagran APP

नगर विकास मंत्री आज शहर में, तैयारी में जुटी पालिका

मुजफ्फरनगर : नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को शहर में पहुंच रहे हैं। पालिका प्रश

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:07 PM (IST)
नगर विकास मंत्री आज शहर में, तैयारी में जुटी पालिका
नगर विकास मंत्री आज शहर में, तैयारी में जुटी पालिका

मुजफ्फरनगर : नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को शहर में पहुंच रहे हैं। पालिका प्रशासन मंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा है। चेयरपर्सन ने विधायक के साथ मिलकर टाउनहाल में व्यवस्था का जायजा लिया है। कर्मचारियों को एक-एक प्वाइंट पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को पालिका प्रशासन ने स्वच्छता रैली का मार्ग बदल दिया है। अब स्वच्छता रैली अंसारी रोड से नहीं निकाली जाएगी।

loksabha election banner

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना पालिका के टाउनहाल से स्वच्छता का संदेश देंगे। यहां वह स्वच्छता संदेश कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ नागरिकों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। मंत्री रविवार सुबह साढ़े 11 बजे तक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। टाउनहाल में मंत्री के लिए स्टेज बनाया जा रहा है। शनिवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल व शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने व्यवस्था का जायजा लिया। कर्मचारियों को रैली मार्ग के साथ पंडाल में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को चेतावनी दी गई है। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक विभाग को निर्देशित किया गया है। अब यहां से निकलेगी रैली

अंसारी रोड पर सड़क के टूटने और जगह-जगह अवरोध होने के कारण रैली का मार्ग बदला गया है। अब रैली टाउनहाल से शुरू होकर झांसी रानी पार्क, शिव चौक, मन्नू स्वीट्स रोड, कोर्ट रोड, सदर बाजार, श्रीबालाजी चौक से होते हुए टाउनहाल परिसर में संपन्न होगी। शनिवार को रैली मार्ग पर सफाई के साथ ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.