उप्र की तर्ज पर हिमाचल में होगी इन्वेस्टर मीट: जयराम ठाकुर
मुजफ्फरनगर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के
मुजफ्फरनगर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल में भी इन्वेस्टर मीट का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने जनपद के उद्यमियों को निवेश करने का न्यौता दिया।
पुलिस लाइन सभागार में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक में जयराम ने कहा कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में उद्योग जगत का बड़ा इन्वेस्टर मीट आयोजित हुआ। आने वाले समय में इसका बड़ा फायदा उप्र की जनता को होगा। हिमाचल प्रदेश में भी जल्द ऐसी ही इन्वेस्टर मीट होगी। इस पर विचार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए नए-नए मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। तीन-चार सेक्टर में उद्योग को बढ़ावा देने पर कार्य चल रहा है। पर्यटन के क्षेत्र काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल का वातावरण बहुत अच्छा है। ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। फार्मा इंडस्ट्री में भी सम्भावनाएं हैं। हिमाचल प्रदेश ने उद्यम लगाने में आने वाली कठिनाइयों का सरलीकरण किया गया है। इससे उद्योग धंधे लगाने में कारोबारियों को दिक्कतों का समाना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश में आवागमन की सुविधाएं बढ़ी हैं। आइआइए के पदाधिकारियों से कहा कि यहां आकर उनसे बात करके खुशी हुई। उन्होंने उद्यमियों को हिमाचल आने का न्यौता भी दिया। कहा कि वहां आकर अधिकारियों के साथ बैठक करके अपने विचार और संभावनाओं को साझा करें, ताकि उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके। हिमाचल में 24 घंटे बिजली की सुविधा है, जिससे पावर सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं। इस दौरान एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी सिटी ओमवीर ¨सह, उद्यमी भीमसेन कंसल, अश्वनी खंडेलवाल, अमित गर्ग, अभिनव अग्रवाल, अरविंद मित्तल, मयंक ¨बदल आदि मौजूद रहे।
-----
उद्यमियों के लिए खुलेगा द्वार
सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल व सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि यहां के उद्यमी हिमाचल में उद्योग लगाने को संभावनाएं तलाश रहे हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उद्यमियों की सभी आशंकाओं का समाधान होगा। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित होने से यहां के कारोबारियों के लिए नया द्वार खुलेगा। आइआइए के चेयरमैन कुश पुरी ने कहा कि सीएम का संदेश दूर तक पहुंचाया जाएगा। आशा करते हैं कि हिमाचल प्रदेश में भी उद्योगों का बड़ा विस्तार होगा।