विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माया त्यागी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग, कमिश्नर से मिला परिवार

By Deepak Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 12 Nov 2026 06:21 PM (IST)

माया त्यागी के एनकाउंटर के विरोध में उनके परिजनों ने त्यागी भूमिहार महासभा के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर से ...और पढ़ें

माया उर्फ अमन त्यागी एनकाउंटर के मामले में नोएडा पुलिस कमिश्नर से स्वजन के साथ मिलने पहुंचा त्यागी भूमिहार महासभा का प्रतिनिधि मंडल। सौ. स्वजन

माया उर्फ अमन त्यागी एनकाउंटर के मामले में नोएडा पुलिस कमिश्नर से स्वजन के साथ मिलने पहुंचा त्यागी भूमिहार महासभा का प्रतिनिधि मंडल। सौ. स्वजन

HighLights

  1. माया त्यागी के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात।

  2. कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच व आर्थिक सहायता का आश्वासन।

  3. माया के पुत्र को पुलिस स्कूल में मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा।

संवाद सूत्र, छपार (सहारनपुर)। अमन उर्फ माया त्यागी के एनकाउंटर के विरोध में उनके स्वजन ने त्यागी भूमिहार महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। कमिश्नर ने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच, आर्थिक सहायता और माया के इकलौते पुत्र को पुलिस स्कूल में निश्शुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया।

छपार निवासी अमन उर्फ माया त्यागी को गत 31 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस और सीआरटी ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वह 50 हजार का इनामी था। स्वजन और त्यागी समाज के संगठनों ने पुलिस पर माया का फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था।

त्यागी भूमिहार महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नोएडा कमिश्नरेट पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। शोक सभा के दौरान माया के ताऊ अशोक त्यागी ने घर पर आमरण अनशन शुरू किया था। सीओ सदर सुनील कुमार ने नोएडा कमिश्नर से मुलाकात कराने का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया।

गुरुवार को महासभा के संरक्षक सुनील त्यागी उर्फ टीटू, राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी स्याना और अक्षु त्यागी माया की मां बबीता देवी, ताऊ अशोक, बहन, पत्नी और छह वर्षीय पुत्र के साथ नोएडा कमिश्नरेट पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।