मूंगफली-रेवड़ी का प्रसाद..गीत-संगीत पर प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर : पंजाबी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा लोहड़ी पर्व तथा गुरु गो¨वद ¨सह का प्रकाश पव
मुजफ्फरनगर : पंजाबी समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा लोहड़ी पर्व तथा गुरु गो¨वद ¨सह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा किया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने लोहड़ी को प्रज्ज्वलित करने के बाद रेवड़ी, मूंगफली के प्रसाद का वितरण किया। रोडवेज स्थित गुरुद्वारे में आयोजित रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया। रागी जत्थों ने संगतों को निहाल किया।
पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति के तत्वावधान में गुरु गो¨वद ¨सह महाराज का प्रकाश पर्व एवं लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्थों ने गुरुबाणी कीर्तन किया। जत्थेदार देविन्द्र ¨सह कालू ने साथियों सहित गुरुबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। ज्ञानी गुरबचन ¨सह ने गुरु गो¨वद ¨सह महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। समाजसेवी संत ¨सह ने लोहड़ी को अरदास उपरांत मुखाग्नि दी। संगतों को लंगर उपरांत रेवड़ी, मूंगफली, गजक प्रसाद वितरित किया। प्रतिपाल ¨सह कथूरिया, सतनाम ¨सह हंसपाल, हर¨मदर ¨सह, सुरेन्द्र वर्मा, ज्ञानी गुरुबचन ¨सह, नीशू ¨सह, संत ¨सह, आशू वर्मा, नीरज खन्ना आदि उपस्थित रहे।
श्री गुरु गो¨वद ¨सह के अवतार पर्व पर श्री गुरु ¨सह सभा, समर्पित महिला शक्ति व समर्पित युवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को गुरुद्वारा निकट रोडवेज एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 72 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। श्री गुरु ¨सह सभा ने रक्तदान व अन्य सामाजिक कार्यो में सक्रियता के लिए समर्पित युवा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। राखी अरोरा, पारुल कुमार, अंशु भाटिया,आशीष अरोरा, गुलशन अरोरा राहुल ¨सघल ,मनप्रीत ¨सह मान, हिमांशु शर्मा, दीपक पंघाल, अखिल तागरा, संजीव अरोरा व अमित पटपटिया का सहयोग रहा।
पंजाबी समाज समिति के तत्वावधान में गांधी कालोनी में अनंतेश्वर महादेव मंदिर के सामने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ढोल की थाप पर समाज के लोगों ने भंगड़ा डांस कर समां बांध दिया। अध्यक्ष उत्तमचंद शर्मा ने सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। संचालन राजेंद्र काटी ने किया। चुन्नी लाल सुनेजा, अशोक डोढा, सुखदर्शन ¨सह बेदी, कुशपुरी, मंगतराम, जुगल खत्री, अश्वनी रहेजा, सुभाष अरोरा, मनोज बाटला, गिरीश अनेजा, जगेश कपूर आदि का सहयोग रहा।