सार्वजनिक स्थानों पर पी जा रही शराब, प्रशासन ने आंख मूंदी
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर) सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना अपराध माना जाता है। क्षेत्र में जगह-जगह इ
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर) : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना अपराध माना जाता है। क्षेत्र में जगह-जगह इस कानून का खुले आम मजाक बनाया जाता है। चरण सिंह तिराहे पर दिन में भी खुले में शराब पीना जारी है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से महिलाओं के लिए असुरक्षित है। पुलिस व अधिकारियों को इस बात की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसी जगहों पर शराब पीने के खिलाफ जुर्माने व सजा का प्रावधान है। लेकिन यहां ऐसा कुछ नजर नही आता। कस्बे के चरण सिंह तिराहा स्थित मार्केट में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस माहौल का रास्ते से गुजरने वाले छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। वहीं शाम को अंधेरा होते ही यहां स्थिति अधिक खराब हो जाती है। शराबियों की टोली चौपालों पर जमा होकर जमकर हुड़दंग मचाते है, और इन्हें रोकने वाला कोई नही होता।