केदारनाथ को बनाया जा रहा स्मार्ट धार्मिक स्थल: रावत
हा है। उद्योगधंधों में चीड की लकड़ी व पत्ती का प्रयोग हो रहा है। उद्योग के क्षेत्र में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के बड़े धराने उत्तराखंड़ में इंवेस्ट कर रहे हैं। औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। केदारनाथ को सुरक्षित धार्मिक स्थल बनाने का सपना साकार हो रहा है। 200 करोड रुपए एक साल में केदारनाथ के विकास पर खर्च हुए हैं। अगले एक साल में केदारनाथ स्मार्ट धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामपुर तिराहा कांड के आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदस्थल पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। केदारनाथ को स्मार्ट धार्मिकस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। आंदोलनकारी शहीदों ने उत्तराखंड के निर्माण में जो सपने देखे थे, उन्हें साकार किया जा रहा है। देवनगरी की पहचान अब उद्योग नगरी के रूप में भी हो रही है।
बुधवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। मंच पर आने से पूर्व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निर्माण की नींव अटल जी ने रखी थी। ऐसा नहीं है कि वर्ष 1994 में ही उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने की आवाज उठी। वर्ष 1937 से अलग राज्य की मांग चली आ रही थी, तब पर्वतीय क्षेत्र अलग करने की मांग थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उत्तराखंड को बहुत कुछ मिला। उत्तराखंड देश का सुंदरतम राज्य है और विविधताओं से भरा है। चीड़ के पेड़ पहले यहां की बड़ी समस्या थी, लेकिन अब चीड़ की पत्तियों से बिजली और डीजल बनाया जा रहा है। उद्योग-धंधों में चीड़ की लकड़ी व पत्ती का प्रयोग हो रहा है। उद्योग के क्षेत्र में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के बड़े घराने उत्तराखंड में इन्वेस्ट कर रहे हैं। औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। केदारनाथ को सुरक्षित धार्मिक स्थल बनाने का सपना साकार हो रहा है। 200 करोड़ रुपये एक साल में केदारनाथ के विकास पर खर्च हुए हैं। अगले एक साल में केदारनाथ स्मार्ट धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
-----
बेस्ट फिल्म फ्रेंडली अवार्ड मिला
उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि 200 से अधिक फिल्म और सीरियल की शूटिग उत्तराखंड में चल रही है। उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली अवार्ड मिला है। सड़क निर्माण में भी अग्रणी राज्य रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक मुक्त भारत का जो सपना देखा है, उसे सब मिलकर साकार करें।