कावड़ यात्रा के मद्देनजर चलाया सघन चे¨कग अभियान
जानसठ : पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जांच अभियान चलाया। सड़क क
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 10:36 PM (IST)
जानसठ : पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जांच अभियान चलाया। सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया। खतौली तिराहा से तालड़ा तिराहा तक वाहनों व ठेलियों की जांच की। पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड भी था। कबाड़ियों के गोदामों की भी जांच की गयी। गोदामों में विस्फोटक सामान की जांच विशेष रूप से की गई। कस्बा इंचार्ज कर्मवीर ¨सह ने लोगों से लावारिस सामान मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने मार्ग के दोनों ओर खड़ी ठेलियों को पीछे हटवाया। चेतावनी दी कि कावड़ के दौरान सड़क के किनारे खड़ी ठेलियों का चालान किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें