नागरिकों के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी : जयंत
खतौली राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा बेहद गरीब कमजोर आदमी को प्रताड़ित करके अपनी राजनीति कर रही है। रालोद नागरिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है और यह लड़ाई जारी रहेगी। नागरिकता संशोधन कानून
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा, भाजपा गरीब व कमजोर लोगों को प्रताड़ित कर राजनीति कर रही है। संसद में बने कानून के विरोध का अधिकार सबको है। भाजपा हिदू-मुस्लिम कर रही है, जबकि रालोद नागरिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है। सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
सीएए के विरोध के नाम पर हुए हिसक प्रदर्शन में मुजफ्फरनगर में मारे गए नूरा के परिवार को सांत्वना देने जा रहे जयंत चौधरी को यहां बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा सरकार तानाशाही और प्रताड़ना पर उतारू है। पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कर घटना में मारे गए लोगों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी, मोदी तो चले जाएंगे, लेकिन पुलिस पर विश्वास कायम रहना चाहिए।
कहा, 23 दिसंबर को चौ. अजित सिंह ने दिल्ली में बीमार होने के बावजूद प्रदेश की फिक्र की। सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन व हिसा के सवाल पर कहा कि हिसा करना गलत है। हिसा से आंदोलन कमजोर पड़ जाता है। उन्होंने कहा, आज हमें रोक दिया गया। हम रुकने वाले नहीं, हम फिर आएंगे। मुद्दे को कमजोर नहीं होने देंगे। सरकार हमें आवाज बुलंद करने से नहीं रोक सकती।