Move to Jagran APP

भारत का विश्व में डंका, सुरक्षा के साथ मिला सम्मान : मोहित

खतौली खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित गरीब कल्याण दिवस में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। भाजपा के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। देश-प्रदेश में बिना भेदभाव के भरपूर विकास कार्य हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 08:09 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 08:09 PM (IST)
भारत का विश्व में डंका, सुरक्षा के साथ मिला सम्मान : मोहित
भारत का विश्व में डंका, सुरक्षा के साथ मिला सम्मान : मोहित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित गरीब कल्याण दिवस में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। भाजपा के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। देश-प्रदेश में बिना भेदभाव के भरपूर विकास कार्य हुए हैं।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बीडीओ रत्नाकर सिंह व एडीओ योगेश्वर दत्त त्यागी ने विभागीय एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के पात्रों की सूची की जानकारी दी। मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विकास को पंख लगाए है। व्यापारियों के साथ बहन-बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है। ब्लाक प्रमुख के पति गौतम सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी विजय शेखर एवं विधायक प्रतिनिध पंकज भटनागर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविदर सोम, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान व अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।

पात्रों को योजना से किया लाभांवित

गरीब कल्याण दिवस पर कृषि यंत्रों, खाद-बीज आदि के स्टाल भी लगाए गए। दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, छात्राओं को साइकिल, महिलाओं को ऋण एवं उज्ज्वला योजना से लाभांवित किया गया। ग्रामोद्योग के चार लाभार्थियो को माटी कला टूल किट वितरित किए। दस व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के छह लाभार्थियो को आवास के प्रमाण-पत्र दिए गए।

पात्रों को कृषि यंत्र व प्रमाण-पत्र बांटे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शाहपुर ब्लाक कार्यालय पर आयोजित गरीब कल्याण मेला में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सरकार गरीबों व किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार ने योजनाओं का सीधा लाभ पात्रों को दिया है। मेला में ब्लाक प्रमुख अरविद त्यागी, जिला पंचायत सदस्य रामनाथ ठाकुर, बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, आंगनबाड़ी सीडीपीओ गीता, राहुल कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव शिवकुमार सैनी व अमित त्यागी ने किया। केंद्रीय मंत्री की फोटो न होने पर चर्चा

उधर, मेला में मंच पर लगे मुख्य बैनर व फ्लैक्स पर केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान का फोटो न होना चर्चा का विषय बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.