¨हदी भारत माता के माथे की ¨बदी
सिर्फ एक दिन ¨हदी दिवस मनाने से ¨हदी राष्ट्रभाषा का स्थान प्राप्त नहीं कर सकती। ¨हदी का अधिक से अधिक प्रयोग ही इसका सम्मान और स्वाभिमान दिया जा सकता है।
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) : ¨हदी दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से लेखन प्रतियोगिता कराई गईं। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कस्बे के गुड मॉर्निग स्कूल पुरकाजी में शुक्रवार को '¨हदी दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्र-छात्राओं के बीच लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने ¨हदी में कविताएं व निबंध लिखे तथा सुंदर चार्ट बनाकर प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाध्यापक पंडित भानू शर्मा ने कहा कि सिर्फ एक दिन ¨हदी दिवस मनाने से ¨हदी राष्ट्रभाषा का स्थान प्राप्त नहीं कर सकती। ¨हदी का अधिक से अधिक प्रयोग ही इसका सम्मान और स्वाभिमान दिया जा सकता है। ¨हदी भारत माता के माथे की बिंदी है। बच्चों से दैनिक जीवन में ¨हदी का अधिक प्रयोग कर हम ¨हदी भाषा को सम्मान देंगे। प्रबंधक अनीता शर्मा ने प्रथम रही शालू, द्वितीय नसरीन व राहिल मलिक और तीसरे स्थान पर रही सानिया के अलावा अन्य बच्चों को पारितोषिक भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रवीण चौधरी, राहुल शर्मा, सोनिया धीमान, बुशरा, आयशा फरीदी, उज्मा फरीदी, शानू, अंजू शर्मा व गुंजन शर्मा आदि का सहयोग रहा।