जनसंख्या नियंत्रण कानून लागे हो
महिला बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश और समाज विकास में बाधक है। देश में संसाधान सीमित हैं जबकि जनसंख्या बढ़ती जा रही है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। महिला बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश और समाज विकास में बाधक है। देश में संसाधान सीमित हैं, जबकि जनसंख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने से प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी, जिससे देश खुशहाल होगा। साथ ही कि महिलाओं को ढेरों अधिकार दिए गए हैं, लेकिन धरातल पर अधिकांश दम तोड़ रह हैं। अधिकारों के प्रति महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष शुभम गोयल, राहुल त्यागी, हिमांशु त्यागी, राधा धीमान, भावना शर्मा, ममता आदि मौजूद रहे।