Move to Jagran APP

अवतार पर्व पर भव्य नगर कीर्तन

मुजफ्फरनगर : सिखों के दसवें गुरुगोविंद ¨सह का प्रकाशोत्सव शनिवार को मनाया गया। नगर में भव्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Dec 2017 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 23 Dec 2017 11:26 PM (IST)
अवतार पर्व पर भव्य नगर कीर्तन

मुजफ्फरनगर : सिखों के दसवें गुरुगोविंद ¨सह का प्रकाशोत्सव शनिवार को मनाया गया। नगर में भव्य नगर कीर्तन व शोभायात्रा निकाली गई। नगर कीर्तन यात्रा में तलवार बाजी ने लोगों में उत्साह पैदा किया।

loksabha election banner

श्रीगुरु ¨सह सभा की ओर से शनिवार को गुरु गोविंद ¨सह का 351वां पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व की खुशी में पंच निशान साहिब की सरपरस्ती में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें दर्जनों बैंड और झांकियां शामिल रहीं। कीर्तन यात्रा के लिए रास्तों को सजाया गया था। कई दिनों से तैयारी चल रही थी। यात्रा में शामिल साधू संत लोगों को प्रसाद वितरित भी कर रहे थे। कई टोलियां गुरुग्रंथ साहिब का शबद कीर्तन करते हुए वातावरण को धर्ममय बना रही थी। इस अवसर पर सुखदर्शन ¨सह बेदी, वीरेंद्र ¨सह सेखो, वजीर ¨सह ग्रोवर, वजीर ¨सह राजा, धनप्रीत चन्नी बेदी, अमरजीत सिडाना, मंजीत ¨सह व रवींद्र ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.