Move to Jagran APP

स्वामी कर्मवीर से योग सीखने विद्यापीठ पहुंचा गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित

महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित परिवार के साथ स्वामी कर्मवीर से योग सीखने पहुंचा।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 12:47 PM (IST)
स्वामी कर्मवीर से योग सीखने विद्यापीठ पहुंचा गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
स्वामी कर्मवीर से योग सीखने विद्यापीठ पहुंचा गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गुरुग्राम से करीब 200 किलोमीटर दूर गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित स्वामी कर्मवीर सिंह से योग, साधना के टिप्स लेने पहुंचा है। कौटिल्य का परिवार पुरकाजी कस्बे के जंगल में गंगनहर किनारे बसे महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ में आया। आश्रम में गूगल ब्वॉय को देखने को एकाएक भीड़ जुट गई। योग ऋषि ने कहा कि यह बालक विलक्षण प्रतिभा का धनी है। इस दौरान कौटिल्य ने महाराज समेत अनेक अनुयायियों के सवालों के जवाब भी दिए।
देश दुनिया की जानकारी रखता है कौटिल्‍य
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित की उम्र 11 वर्ष है, लेकिन उसका ज्ञान विद्वानों को भी दांतों तले उंगली दबाने पर विवश करता है। मंगलवार को वह पिता सतीश शर्मा, मां सुनीता शर्मा, बहन मृदुल के साथ आश्रम पहुंचा। गूगल ब्वॉय सामाजिक, आर्थिक विषयों के साथ धार्मिक ग्रंथों की बारीक जानकारी रखता है। मां बताती हैं कि छह साल पहले वर्ष 2013 में वह परिवार के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए थे। रास्ते में हिंदी, अंग्रेजी में लगे संकेतक को पढ़कर कौटिल्य उनकी जानकारी देने लगा। यात्रा से घर आया तो दुनिया के नक्शे पर फ्रांस और जर्मनी को देखकर उनकी आर्थिक स्थिति, धर्म और संप्रदाय के साथ विशेष स्थानों के बारे में बताने लगा। यह सुनकर सब चौंक गए। यहीं से कौटिल्य सुर्खियों में आया। पिता ने बताया कि कौटिल्य को योग के बारे में जानकारी चाहिए थी इसीलिए उन्होंने कर्मवीर महाराज से समय लिया था। आश्रम में स्वामी कर्मवीर ने कौटिल्य को सर्वांगासन, अनुलोम विलोम आदि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही डाइट के बारे में विस्तार से बताया।
21वीं सदी में कौटिल्य विशेष गुणधारक: स्वामी
आचार्य कर्मवीर महाराज ने कहा कि 21वीं सदी में कौटिल्य विशेष गुणधारक है। ऐसे बच्चे विरले ही पैदा होते हैं। यह जीवात्मा है, जो अनोखी प्रतिभा के साथ अवतरित है। उन्होंने कहा कि कौटिल्य में पूर्व जन्म के संस्कार हैं, जो उसे तेजस्वी व कुशाग्रता के रूप में मिले हैं।
कौटिल्य ने बेबाकी से दिए जवाब
आश्रम में लोगों के साथ कौटिल्य से दैनिक जागरण ने भी अनेक सवाल किए। जिनका उसने बेबाक जवाब दिया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों की राजधानी के साथ उनके मुख्यमंत्रियों का नाम पूछे तो उसने एक-एक कर सबके सही जवाब दिए। कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, यूपी में योगी आदित्यनाथ, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के साथ पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की हुकूमत बताई है। दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा का बताया। अभी तक की महिला प्रधानमंत्री का नाम इंदिरा गांधी बताया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.