गोल्ड मेडल जीतने वाले कुश्ती खिलाड़ी का सम्मान
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी उदय प्रताप त्यागी को सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी उदय प्रताप त्यागी को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को हरिद्वार में हुई थी। 80 किलोग्राम भार वर्ग में उदय प्रताप त्यागी ने गोल्ड मेडल जीता था। सामाजिक लोगों ने गुरुवार को विश्वकर्मा चौक स्थित सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में उदय प्रताप त्यागी को सम्मानित किया। अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि उदय ने रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उदय ने 23 अगस्त को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता भी जीती थी। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के ही नरेंद्र पंवार ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। दोनों पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में नितिन किशोर बंसल, बॉबी त्यागी, अलीम सिद्दीकी, विनेश चंद त्यागी, ठाकुर सुल्तान ¨सह, सतीश त्यागी, विनीत त्यागी, सुमित गोयल व सार्थक त्यागी आदि उपस्थित रहे।