Move to Jagran APP

गंगनहर मार्ग पर काल बन रहे भारी वाहन

गंग नहर पर चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग के नव निर्माण के बाद मार्ग पर वाहनों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मार्ग पर टोल बचाने के लिए बड़े वाहन भी खूब दौड रहे है जो कि हादसे का कारण बन रहे है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 11:46 PM (IST)
गंगनहर मार्ग पर काल बन रहे भारी वाहन
गंगनहर मार्ग पर काल बन रहे भारी वाहन

संवाद सूत्र, जानसठ: गंगनहर पर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के नवनिर्माण के बाद मार्ग पर वाहनों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मार्ग पर टोल बचाने के लिए बड़े वाहन भी खूब दौड़ रहे हैं, जो कि हादसे का कारण बन रहे हैं।

loksabha election banner

गंगनहर पर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के चौड़ीकरण के बाद निर्माण होने पर मार्ग पर वाहनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे कारण मार्ग पर हादसे बढ़ते जा रहे हैं। मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम के कारण कार चालक आमतौर पर इस मार्ग को चुनने लगे हैं। साथ ही सिवाया के पास पड़ने वाले टोल को बचाने के कारण भी अक्सर चालक इस मार्ग पर चलना पसंद करते हैं। छोटे वाहन के बाद धीरे-धीरे इस मार्ग पर बड़े वाहनों का भी चलन शुरू हो गया है। जिसके चलते अक्सर मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। मार्ग के नवनिर्माण के बाद अक्सर वाहन फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं। जिसके कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे वाहनों से टकराते हैं। मार्ग में कई जगह तेज मोड़ होने के कारण भी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। गर्मी का सीजन शुरू होते ही हरिद्वार व देहरादून आदि पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए लोग अधिकतर इस मार्ग को चुनते हैं। जिसके कारण आने वाले दिनों में मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा होने के आसार बन सकते हैं। मोदीनगर के जाम से बचने के लिए अधिकतर दिल्ली के लोग इस मार्ग को निकलना पसंद कर रहे हैं। दिल्ली निवासी एसके अरोड़ा अपने परिवार के साथ इस मार्ग पर अपनी कार से हरिद्वार जा रहे थे। चितौड़ा झाल पर उन्होंने बताया कि मार्ग पर जाम नहीं होने के कारण सफर काफी आसान हो गया है। जिसके कारण वह इस मार्ग पर जा रहे हैं। सिखेड़ा इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही मार्ग पर आवागमन बढ़ने के आसार है इसके लिए कई स्थानों पर पुलिस की पिकेट तैनात की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.