गंगाजी में विसर्जित किए भगवान गणपति
पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणपति के भजनों का गुणगान किया गया। इसके बाद गणपति की विसर्जन यात्रा हरिद्वार के लिए शुरू हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:52 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : श्रीगणपति धाम मंदिर भरतिया कालोनी में गणपति धाम मंदिर परिवार की ओर से 14 सितंबर से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा था। सुबह-शाम प्रतिदिन विद्वान आचार्य भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर रहे थे। शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणपति के भजनों का गुणगान किया गया। इसके बाद गणपति की विसर्जन यात्रा हरिद्वार के लिए शुरू हुई। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. की भावना से भगवान गणपति की प्रतिमा का हरिद्वार गंगा तट पर विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा में भीमसेन कंसल, योगेंद्र गर्ग, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी, कैलाशचंद, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश ¨सघल, विनोद राठी, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा आदि का सहयोग रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें