हरिद्वार से चल पड़े किसान, बजा क्रांति का बिगुल
पुरकाजी (सहारनपुर): खेती किसानी को बिगड़ती स्थिति से उबारने व केंद्र की विरोधी नीतियों के
पुरकाजी (सहारनपुर): खेती किसानी को बिगड़ती स्थिति से उबारने व केंद्र की विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकते हुए भाकियू की किसान क्रांति यात्रा का आगाज रविवार को हरिद्वार स्थित टिकैत घाट से हो गया। यात्रा मंगलवार को पुरकाजी के रास्ते प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। शामिल किसानों के स्वागत के लिए क्षेत्र के लोग जी जान से जुटे हैं। पदयात्रा में जुटते लोग और खराब मौसम आयोजकों के लिए चुनौती बनी है।
भाकियू मंडल महासचिव नवीन राठी ने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए महिलाएं भी अपना योगदान दे रहीं है। यात्रा में शामिल लोगों के भोजन के लिए महिलाएं गेहूं, चावल, दाल आदि की सफाई में जुटीं है, जिसके लिए गांव वाले राशन स्वयं एकत्र कर रहे हैं। जायजा लेकर गए नरेश टिकैत
सोमवार से भट्ठियां चढ़ जाएंगी और भोजन बनना शुरू हो जाएगा। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार सुबह पुरकाजी पहुंचे और चेयरमैन जहीर फारुकी से बात की। चेयरमैन ने नरेश टिकैत को व्यवस्था की जानकारी दी। संतुष्ट होने के बाद टिकैत हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। खनकेगी 150 डेग, दम होगा पुलाव
पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी ने बताया कि यात्रा में शामिल किसानों के लिए 20 कुंतल चावल में दाल व सब्जियों के मिश्रण से बेहतरीन पुलाव तैयार कराया जाएगा। तांबे की करीब 150 डेग पुलाव तैयार कराने के लिए मंगाई गई है। पांच कुंतल सूजी का हलवा तैयार कराया जा रहा है। कस्बे में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पानी के टैंकर खड़े किए जाएंगे। सारी व्यवस्था कस्बे के भाकियू कार्यकर्ता संभालेंगे। राजनीति व जाति से ऊपर उठकर होगा स्वागत
राजनीतिक पार्टी व जाति से ऊपर उठकर किसान यात्रा के स्वागत की तैयारी की जा रही हैं। राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेद्र राठी, गोल्डी राठी, गुल•ार ¨सह, हाजी सईद, अफसर अली, पूर्व चेयरमैन पुत्र बशारत खान व पूर्व सभासद आजाद फरीदी आदि दूसरे राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता किसान यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। क्षेत्र से किसान गए हरिद्वार
रविवार को किसान क्रांति यात्रा की शुरुआत में क्षेत्र से काफी संख्या में किसान हरिद्वार पहुंचे। मंडल महासचिव नवीन राठी ने बताया कि हरिओम त्यागी, कपिल राठी, मांगेराम त्यागी, प्रताप ¨सह व मोनू पंवार आदि के साथ काफी संख्या में किसान यात्रा की शुरुआत में हरिद्वार पहुंचे।