मकान की कच्ची छत गिरने से पांच घायल
मुजफ्फरनगर जेएनएन। चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में बारिश के चलते एक व्यक्ति के मकान की क
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:05 AM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में बारिश के चलते एक व्यक्ति के मकान की कच्ची छत गिर गई। मलबे में दबने से महिला, पति व तीन बच्चे घायल हो गए।
ग्राम कुटेसरा निवासी रहमान, पत्नी व बच्चों के संग कच्चे कड़ियों मकान में रह रहा था। बारिश व तेज धूप के कारण मकान की छत कमजोर हो गई। बारिश के कारण शुक्रवार को रहमान के कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबने से रहमान, उसकी पत्नी साहिरा व बच्चे मन्तशा, जोया और अहद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार किया गया। वहीं पीड़ित का घर में रखा सामान खराब होने से हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें