डीजे की ताल पर नेता की अवैध हथियार से हर्ष फायरिग
क्षेत्र के एक गाव में रविवार देर रात डीजे की धुन पर भीम आर्मी से जुड़े नेता ने भीड़ के बीच अवैध हथियार से फायरिग की। पुलिस नेता से बात कर लौट गई। कोतवाल का कहना है कि मौके पर कुछ नहीं मिला।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। क्षेत्र के एक गाव में रविवार देर रात डीजे की धुन पर भीम आर्मी से जुड़े नेता ने भीड़ के बीच अवैध हथियार से फायरिग की। पुलिस नेता से बात कर लौट गई। कोतवाल का कहना है कि मौके पर कुछ नहीं मिला।
रविवार को देर रात संप्रदाय विशेष के एक व्यक्ति के यहा शादी थी। इसके चलते डीजे गली से गुजर रहा था। डीजे के गानों पर गाव के युवक डांस कर रहे थे। युवकों की भीड़ के बीच में भीम आर्मी से जुड़ा नेता पहुंचा और खुलेआम हवाई फायरिग करने लगा। किसी ने उसकी वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दी। हर्ष फायरिंग की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय नेता से बात कर लौट गई। प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी। फायरिग की जाच की जा रही है। डीजे बंद करवा दिया।