ढाबे में आग से हजारों का सामान स्वाहा
खतौली के बुढ़ाना तिराहे के पास स्थित ढाबे में रविवार की सुबह आग लग गई। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सुबह ढाबा संचालक सुबह वहां पहुंचा तब उसे आग का पता चला। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होना बताया गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली के बुढ़ाना तिराहे के पास स्थित ढाबे में रविवार की सुबह आग लग गई। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सुबह ढाबा संचालक सुबह वहां पहुंचा, तब उसे आग का पता चला। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होना बताया गया।
मोहल्ला देवीदास निवासी मुकेश का मेन रोड पर बुढ़ाना तिराहा के पास गौरी रेस्टारेंट नाम से ढाबा है। लॉकडाउन के चलते उसका ढाबा बंद था। शनिवार की सुबह उसने ढाबे की सफाई की थी। उसके बाद वह ढाबा को बंद कर चला गया था। रविवार की सुबह उसने ढाबा खोला तो उसमें धुएं का गुबार निकला। धुआं छटने पर ढाबे में रखा फ्रीज, इनवर्टर, बैट्री व मेज जलकर नष्ट हो गई। मुकेश ने बताया कि बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। आग से हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया। उसने थाने पर सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।