प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को करें व्यायाम : डा. अशोक सिघल
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा आइएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अशोक सिघल का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी रहनी चाहिए। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि व्यायाम से मसल्स में टूट-फूट होती रहती है जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा आइएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अशोक सिघल का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी रहनी चाहिए। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि व्यायाम से मसल्स में टूट-फूट होती रहती है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
डा. अशोक सिघल का कहना है कि अभी तक कोई शोध ऐसा नहीं आया है जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार का कोई पक्का फार्मूला सुझाया गया हो। वैज्ञानिक वायरस की प्रकृति पहचानने में जुटे हैं। कोरोना वायरस अलग-अलग लोगों से अलग-अलग प्रकार का व्यवहार कर रहा है। इसलिए कोरोना की बीमारी का कोई पुख्ता उपचार अभी तक सामने नहीं आया है। चिकित्सक शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर ही कोरोना से लोगों को बचा रहे हैं। व्यायाम व शारीरिक श्रम करना जरूरी
डा. अशोक सिघल का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम व शारीरिक श्रम करना जरूरी है। उनका कहना है कि देखा गया है कि जो व्यक्ति शारीरिक श्रम में अधिक व्यस्त रहते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक होती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि योग तथा व्यायाम करते रहें ताकि शरीर में स्फूर्ति बनी रहे। जंक फूड हानिकारक, करें पौष्टिक भोजन
डा. अशोक सिघल ने बताया कि संक्रमण के इस दौर सहित प्रत्येक हालात में जंक फूड हानिकारक है। उनका कहना है कि जंक फूड पेट को खराब कर सकता है, जिससे शरीर में अन्य रोग सिर उठा सकते हैं, इसलिए सामान्य व पौष्टिक भोजन करें। सुपाच्य भोजन करें, गरिष्ठ भोजन न करें। शारीरिक दूरी बनाएं, मास्क लगाना है जरूरी
डा. अशोक सिघल का कहना है कि कोरोना अभी गया नहीं। केवल लाकडाउन खुला है, इसलिए एक-दूसरे से कम से कम छह फिट की शारीरिक दूरी बनाकर रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि चेहरे पर मास्क लगाएं तथा साबुन से बार-बार हाथ धोएं। अपने आसपास भी सफाई का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।