प्लास्टिक व प्रदूषण बढ़ा रहा बांझपन : डॉ. नूतन
वर्धमान हॉस्पिटल में आज लगेगा फर्टिलिटी मेला, बच्चे होंगे शामिल।
मुजफ्फरनगर : वर्धमान टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के सात साल पूरे होने पर हॉस्पिटल में 21 अक्टूबर को कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें विशेष तकनीक से पैदा होने वाले बच्चों को अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक जानकारी भी देंगे।
हॉस्पिटल में शनिवार को प्रेसवार्ता में डॉ. नूतन जैन ने बताया उनके यहां सात साल पहले टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर संचालित किया गया था। अभी तक एक हजार से अधिक महिलाओं को इस तकनीक से संतान का सुख दिया गया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की भाग-दौड़ में महिलाओं में बांझपन की समस्या बढ़ रही है। इसके खानपान, रहन-सहन व प्रदूषण मुख्य रूप से जिम्मेदार है। प्लास्टिक का अधिक प्रयोग बेहद घातक है। मोटापा भी बांझपन का एक कारण है। टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का खर्च डेढ़ लाख से शुरू होता है। रविवार को देश भर से अभिभावक और बच्चों के साथ हॉस्पिटल में आएंगे। यहां की मेडिकल सेवाओं से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई है। डॉ. वंदना जैन ने बताया कि सेंटर के सात साल की सफलता पर फर्टिलिटी मेला का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों और महिलाओं के के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। डॉ. अनुभव जैन ने बताया कि जनपद में इस प्रकार का पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। वरिष्ठ चिकित्सकों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।