Move to Jagran APP

डीएम के रूप में दर्शन करुंगा, कल्पना नहीं थी

शुकदेव मंदिर में की सपत्नीक पूजा-अर्चना। स्वामी ओमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM (IST)
डीएम के रूप में दर्शन करुंगा, कल्पना नहीं थी

मोरना : नवागंतुक डीएम अजय शंकर पांडेय ने पौराणिक शुकतीर्थ के दर्शन कर भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भागवतपीठ के दर्शन की इच्छा बहुत दिनों से थी, मगर जिले के डीएम के रूप में प्रभु इच्छा पूरी करेंगे, यह कल्पना नहीं की थी।

loksabha election banner

डीएम अजय शंकर पांडेय सपत्नीक शुकतीर्थ पधारे। गंगा दर्शन के उपरांत उन्होंने भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में अक्षय वट की परिक्रमा की। शुकदेव मन्दिर में पूजा-अर्चना कर स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से डीएम और उनकी पत्नी सीमा ने आशीर्वाद लिया। पांडेय ने कहा कि संत और तीर्थ दर्शन अपनी इच्छानुसार संभव नहीं है। जब भगवत कृपा होती है, तभी यह सुयोग और सौभाग्य मिलता है। न जाने कितने वर्षो से इस स्थल पर आने की इच्छा थी। डीएम के दायित्व के साथ यह सुअवसर आएगा, कल्पना नहीं की थी। यहां अपूर्व आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिली। शुकतीर्थ की पावन भूमि को सेवाएं सफलता के रूप में दे सकूं, यही ईश्वर से प्रार्थना है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव देश के महान संत विभूति थे। शुकदेव संस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारियों ने मंत्र पाठ किया। कथा व्यास सुमन शास्त्री ने शुकतीर्थ की महिमा बताई। एसडीएम विजय कुमार, सीओ राम मोहन शर्मा, अचल शास्त्री व विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.