डीएम ने किया निरीक्षण, नियमों को परखा
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सोमवार को औद्योगिक इकाई समेत मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जाए। सभी कर्मचारी मास्क का जरूर प्रयोग करें।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सोमवार को औद्योगिक इकाई समेत मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से कहा कि शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जाए। सभी कर्मचारी मास्क का जरूर प्रयोग करें। ग्राम पंचायत नरा में मनरेगा कार्यों की जांच की गई। तालाबों के किनारे और सरकारी जमीन पर पौधारोपण किया। इसके बाद औद्योगिक इकाई पैकेजिग नीड का निरीक्षण किया। वहां श्रमिकों से बातचीत की। उनकी परेशानी पूछी। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने को कहा। इसके लिए फैक्ट्री के जिम्मेदार लोगों को हिदायत दी। डीएम ने स्वयं सहायता समूह के के कार्य को देखा। महिलाओं ने बताया कि मास्क बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम आदि मौजूद रहे।