विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकों में शारीरिक दूरी बनाने के निर्देश

By JagranEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2020 10:31 PM (IST)

लॉकडाउन के बीच महिलाओं को राहत देने के लिए जनधन खातों में भेजे जा रहे 500 रुपये निकलने के भ्रम ...और पढ़ें

बैंकों में शारीरिक दूरी बनाने के निर्देश
बैंकों में शारीरिक दूरी बनाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच महिलाओं को राहत देने के लिए जनधन खातों में भेजे जा रहे 500 रुपये निकलने के भ्रम तथा बैंक शाखाओं के कामकाज की स्थिति को परखने को एलडीएम ने शाखाओं को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों में निभाई जाने वाली शारीरिक दूर की व्यवस्था तथा वहां सैनिटाइजर की व्यवस्था आदि को देखा। महिलाओं को बताया कि उनके खाते में आया हुआ 500 रुपया पूरी तरह सुरक्षित है। वह जब चाहेंगी निकाल सकती हैं।

अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित बुंदेला ने खतौली, बुढ़ाना और शाहपुर क्षेत्र पंजाब नेशनल, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों की शाखाओं का निरीक्षण किया। एलडीएम ने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बैंक में प्रवेश करने वाले सभी ग्राहकों में शारीरिक दूरी का पालन कराया जाए। वहीं कर्मचारियों को कैश काउंटर या डेस्क के आगे रस्सी बांधकर या अन्य व्यवस्था कर ग्राहकों से संवाद के दौरान एक मीटर की दूरी कायम की जाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कल्याण योजना के 500 रुपये लेने पहुंची महिलाओं की भीड़ को देखकर महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं महिलाओं को जागरूक करने के लिए वैन तैयार करने पर विचार है। ताकि महिलाएं बिना वजह 500 रुपये निकालने न पहुंचे।

बैंक से रुपये निकालने की होड़

छपार : सरकार द्वारा जनधन खातों में भेजे गए रुपये निकालने को लेकर महिलाओं में होड़ मची हुई है। बैंक खुलने से पूर्व ही बैंक के बाहर महिलाओं की भीड़ पहुंच गई। इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे से सटकर खड़ी हो जाती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। बरला के अलावा छपार के पंजाब नेशनल बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, दत्तियाना व बसेड़ा आदि गांवों में भी सुबह से ही बैंकों के बाहर भारी भीड़ लगी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।