बाजार पर चढ़ा खुमार, खरीदारी को उमड़े लोग
बाजार पर पूरी तरह से दीपोत्सव का रंग चढ़ गया है। बाजार देर रात तक गुलजार हो रहे है। गुरुवार को लोगों ने आस्था स्वरूप श्रीगणेश लक्ष्मी और शिव परिवार की मूर्तियां खरीदी। इसके साथ ही बाजार धनतेरस को लेकर सज गया है। इलेक्ट्रिक झालर रंगीन लाइटों की भी खरीदारी की जा रही है। वहीं दिनभर नगर में जाम के हालात बने रहे। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस हांफती रही।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बाजार पर पूरी तरह से दीपोत्सव का रंग चढ़ गया है। बाजार देर रात तक गुलजार हो रहे है। गुरुवार को लोगों ने आस्था स्वरूप श्रीगणेश, लक्ष्मी और शिव परिवार की मूर्तियां खरीदी। इसके साथ ही बाजार धनतेरस को लेकर सज गया है। इलेक्ट्रिक झालर, रंगीन लाइटों की भी खरीदारी की जा रही है। वहीं, दिनभर नगर में जाम के हालात बने रहे। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस हांफती रही।
शनिवार को दीपावली और उसके बाद भैयादूज, गोवर्धन पूजन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए कपड़ा, बर्तन और साज-सज्जा का बाजार पूर्ण रूप से चहक रहा है। गुरुवार को बाजार में औसत से अधिक भीड़ रही। दुकानों पर ग्राहकों की कतार लगने से व्यापरियों के चेहरे खिले रहे। देर रात तक बाजार में रौनक रही है। जानसठ रोड, बिद्दीबाड़ा, घंटाघर, बड़ा बाजार में सराफा की दुकानों पर ग्राहक की आमद रही। लोगों ने लक्ष्मी पूजन के लिए सामग्री के साथ श्रीगणेश, लक्ष्मी, शिव परिवार की मूर्तियां खरीदी है। बताते हैं कि इस त्योहार पर मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
मंडी गेट पर लगाई बैरिकेडिग
दिनभर नगर में जाम के हालात बने रहे। जानसठ फ्लाईओवर पर भी वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। इस दौरान भीड़ अधिक बढ़ने से पुलिस से सड़क किनारे खड़े फल, ठेलों वालों को पीछे कराया। उसके बाद भी स्थिति काबू में नहीं आ सकी। ऐसे में राजाराम मंडी के गेट पर बैरिकेडिग लगाकर यातयात को रोका गया। जानसठ तिराहे पर पुलिस कर्मचारी दिनभर जाम को खुलवाने में पसीना बहाते रहे।