Move to Jagran APP

मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना

उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में 17 जातियों के आरक्षण एवं मत्स्य पालन बालू मौरंग के पट्टों के अधिकारों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर हुंकार भरी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी सहित अन्य पदाधिकारी धरने पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 12:10 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 12:10 AM (IST)
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में दिया धरना

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में 17 जातियों के आरक्षण एवं मत्स्य पालन, बालू, मौरंग के पट्टों के अधिकारों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर हुंकार भरी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी सहित अन्य पदाधिकारी धरने पर पहुंचे।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने मछुआ समुदाय के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मछुआ समुदाय को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मछली पालन के लिए तालाब के पट्टे मछुआ समुदाय के लोगों के नाम आरक्षित किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने नदियों के किनारे की जमीन सब्जी की खेती करने के लिए कश्यप निषाद समाज के लोगों के नाम की, लेकिन 32 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न होने के कारण सपा, बसपा, भाजपा की सरकारों ने मछुआ समुदाय के लोगों के पुश्तैनी धंधों को कमजोर करने का काम किया। इसके अलावा उन्होंने 17 जातियों के आरक्षण के नाम पर इन जातियों को गुमराह कर वोट लेने का काम किया। इस दौरान सुरेशपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष संजीव कश्यप ने वर्तमान की केंद्र और प्रदेश के भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। फिशरमैन कांग्रेस ने इस समुदाय की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आरक्षण सत्याग्रह करने की घोषणा की। धरना-प्रदर्शन में जय भगवान कश्यप, संचित कश्यप, आनंद कश्यप, मनोज कश्यप, सुशील कश्यप, हरपाल कश्यप ,गोवर्धन कश्यप, धर्मवीर कश्यप जितेंद्र कश्यप, राहुल कश्यप ,सौरभ कश्यप, अश्वनी कुमार आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

भाजयुमो बैठक में कार्यक्रमों की जानकारी दी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भाजयुमो जिला कार्यसमिति का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ। मुख्य अतिथि रघुराज सिंह, बाबी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला रहे। रघुराज सिंह ने सभी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। एक बूथ 20 यूथ का नारा दिया था। आने वाले कार्यक्रम 25-30 अक्टूबर तक मंडल कार्यसमिति युवा संवाद खेल कार्यक्रम आदि के विषय में बताया। विजय शुक्ला ने बूथ समिति पन्ना प्रमुख आदि के विषय में बताया। कार्तिक काकरान ने बैठक का समापन किया। कार्यक्रम में सचिन त्यागी, कुशवेंद तोमर, विनोद चौहान, कार्तिक काकरान, गौरव पंवार, रजत त्यागी, श्याम रहेजा आदि जिले की कार्यकारिणी व सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.